गौवंश हत्या मामले का अल्मोड़ा पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। बीते दिनों हुए गोवंश हत्या के मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। मामले का खुलासा करते हुए अल्मोड़ा एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने बताया कि पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा आरोपियों से हथियार और पिकअप वाहन भी बरामद किया गया है। विदित हो कि बीती 03 मई को थाना भतरौजखान अंतर्गत रिची और मोहनरी रोड पर गौवंश के सिर, पैर व अन्य भाग काटकर फेंके हुए मिले थे। जिस पर भतरौजखान थाने में उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम 2007 बनाम अज्ञात का मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई

गौवंश की हत्या और ऐसे अवशेष फेंके जाने को लेकर लोगों में भारी आक्रोश था तथा मामले में अभियुक्तों की गिरफ़्तारी को लेकर संगठनों द्वारा ज्ञापन भी दिए गए थे। मामले के खुलासे को लेकर एसएसपी अल्मोड़ा ने सोमवार को पत्रकार वार्ता की। समाचार एजेंसी आरएनएस को एसएसपी ने बताया कि 3 मई को भतरौंजखान के रिची-मोहनरी रोड पर गोवंश के अवशेष मिले थे। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गौवंश संरक्षण अधिनियम 2007 से संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया था। सीओ विमल प्रसाद के नेतृत्व में टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। तीन टीमों ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी थी। रविवार को पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों सलीम (47 वर्ष) निवासी नरपतनगर स्वार, रामपुर यूपी हाल निवासी ग्राम बधाण, भतरौजखान, इसराइल (40 वर्ष) निवासी दड़ियाल टाण्डा, रामपुर यूपी, इमरान (23 वर्ष) निवासी मुड़ियाकला बाजपुर उधमसिंह नगर को भतरौजखान पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई व सोमवार को चौथे आरोपी हरी सिंह कड़ाकोटी (54 वर्ष) उर्फ हरदा को रामनगर रोड भतरौजखान से गिरफ्तार किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी

पुलिस ने आरोपियों से दो कुल्हाड़ी, चार छुरिया, एक लोहे की रॉड, दो रस्से और एक पिकअप वाहन बरामद किया है। एसएसपी ने मामले का खुलासा व अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये नकद इनाम की घोषणा की है। यहाँ पुलिस टीम से एसआई राहुल राठी थानाध्यक्ष देघाट, एसआई जसविन्दर सिंह थानाध्यक्ष चौखुटिया, एसआई अवनीश कुमार थानाध्यक्ष द्वाराहाट, मदन मोहन जोशी थानाध्यक्ष भतरौजखान, एसआई सुनील कुमार आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी --10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119