संदिग्ध परिस्थितियों के चलते एक नाबालिग किशोरी लापता

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। संदिग्ध परिस्थितियों के चलते एक नाबालिग किशोरी लापता हो गई। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए नाबालिग किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रानीखेत महाविद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत @2047’ कार्यक्रम आयोजित

जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली लापता नाबालिग की मां ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि उनकी 15 वर्षीय बेटी 30 अगस्त की दोपहर घर से निकली थी। तहरीर में मां ने कहा कि उसने बताया था कि वो भाई को लेने स्कूल जा रही है, लेकिन इसके बाद से वो वापस नहीं लौटी। किशोरी की काफी खोजबीन की, उसका कोई पता नहीं लगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत

इधर बनभूलपुरा थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि मां की तहरीर के आधार पर किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। शीघ्र ही नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया जायेगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119