भूसे से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली के पीछे से टकराया बाइक सवार, मौत

खबर शेयर करें 👉

-कालाढूंगी पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया

कालाढूंगी। कालाढूंगी हनुमान मंदिर के पास हल्द्वानी की तरफ को जा रही भूसे से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली के पीछे से बाइक सवार टकरा गया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार की शाम भूसे से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली हल्द्वानी की तरफ को जा रही थी कि हनुमान मंदिर के पास पूरनपुर  में मजदूरी करने वाले युवक 28 वर्षीय राकेश पुत्र मूल चंद्र की बाइक ट्राली से टकरा गई, जिस कारण राकेश की मौके पर ही मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार

मृतक राकेश बरेली यूपी का मूल निवासी है, जो यहां मजदूरी करता था। राहगीरों ने घटना की जानकारी कालाढूंगी पुलिस को दी, पुलिस द्वारा ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है, तथा पुलिस ट्रैक्टर ट्राली स्वामी का पता लगाने में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-15 अक्टूबर तक नैनीताल जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कें होंगी दुरुस्त -सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119