बस अड्डा स्थित एक होटल में पंखे से लटका मिला 22 वर्षीय युवक का शव
ऋषिकेश। संयुक्त यात्रा बस अड्डा स्थित एक होटल में युवक का शव पंखे से लटका मिला। 22 वर्षीय ओम कश्यप नॉर्थ ईस्ट दिल्ली का रहने वाला था। वह 20 अप्रैल से होटल में ठहरा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक आईएसबीटी स्थित एक होटल के मैनेजर ने कमरे में पंखे से युवक के लटके होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर युवक को नीचे उतारकर राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि 20 अप्रैल की रात ओम कश्यप पुत्र नवल किशोर निवासी करावलनगर, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली होटल में ठहरने के लिए आया था। 21 अप्रैल को कमरे का किराया देने के बाद वह अपने रूम में चला गया। सोमवार सुबह होटल कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से किसी प्रकार की हलचल नहीं हुई। खिड़की से झांककर अंदर देखा तो वह पंखे से लटका था। कोतवाल शंकर सिंह ने बताया कि युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल शव को शवगृह में रखवा दिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UP…गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा