लमगड़ा ब्लाक के सत्यों गांव में एक स्विफ्ट डिजायर कार गहरी खाई में गिरी, चालक की मौत
अल्मोड़ा। जिले के लमगड़ा ब्लाक के सत्यों गांव में एक स्विफ्ट डिजायर कार गहरी खाई में गिर गई जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पास्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि सत्यो गांव में सवारी छोड़कर वापस लौट रहा था तभी हदसा हो गया।
गौलीमहर लमगड़ा निवासी विनोद रावत पुत्र दीवान सिंह रावत सोमवार को कुछ सवारियों को छोड़ने के लिए सत्यों गांव गया हुआ था। जब वह मेरधुरा के पास पहुंचा तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और कार 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची लमगड़ा पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाकर घारूल को बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Bageshwar News: बागेश्वर में 49 वर्षीय कपड़ा व्यापारी की मौत -नुमाइश गली में पसरा मातम
UK-किच्छा में ट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत -परिवार में मचा कोहराम
पदमपुर देवीलिया में जैविक खेती को बढ़ावा -PKVY योजना के तहत 21 किसानों को मिले कृषि उपकरण