नशे में टल्ली कार सवार दो युवतियों ने बग्घी को वालों को टक्कर मारी, कार सीज
हल्द्वानी। विजयदशमी नशे में टल्ली कार सवार दो युवतियों ने बग्घी को टक्कर मार दी, जिससे बग्गी बीच सड़क पर पलट गई। गनीमत रही किसी को चोट नहीं आई। इस दौरान सड़क पर हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची टीपीनगर पुलिस ने कार को सीज कर दिया। मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि हुई।
बताया जा रहा है कि चारों युवतियां रुद्रपुर की थी, जिनका चालान काटकर उन्हें छोड़ दिया है। मंगलवार रामपुर रोड पर कार पर सवार दो युवतियां हल्द्वानी से रुद्रपुर की ओर जा रही थीं। तभी गन्ना सेंटर के पास कार ने एक बग्घी को टक्कर मार दी। हादसे में बग्घी और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में किसी को चोट नहीं आई। लोगों ने कार सवार दो युवक और दो युवतियों को रोक दिया, रोकने पर युवतियों ने गाली देना शुरू कर दिया। इसकी सूचना टीपीनगर पुलिस चौकी को दी गई । टीपीनगर चौकी इंचार्ज ने बताया कि कार को सीज कर दिया गया है। चारों का मेडिकल कराया गया है। चारों के शराब पीने की पुष्टि हुई है। सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने कहा कि रुद्रपुर निवासी चारों का चालान कर उन्हें छोड़ दिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी