ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र से एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रूद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र से एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सचू ना पुलिस को दे दी है। किशोरी की मां ने बताया कि 12 अक्टूबर को सुबह 11 बजे उसकी गैर मौजूदगी में 15 वर्षीय पुत्री निवास स्थान से बिना बताए कही चली गयी पुत्री की सभी सम्भावित जगहों व रिश्तेदारी में खोजबीन कर ली है, लेकिन उसका कही कुछ पता नही चल रहा है। पुत्री का फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। पुलिस ने किशोरी के गुमशुदगी दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-नशीली दवा पिलाकर दुष्कर्म का आरोप -वीडियो वायरल करने की धमकी देने का भी दावा

वहीं पंतनगर थाना क्षेत्र से एक बालिका घर से लापता हो गई परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी है। बालिका की माता ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री 11 अक्टूबर को सांय लगभग 5 बजे घर से बिना बताये कही चली गई है जो अभी तक घर वापस नही आयी है,उसकी घर के आस-पास व अपने करीबी रिश्तेदारो मंे काफी खोज बीन की लेकिन मेरी पुत्री का कहीं कुछ पता नही लगा पुत्री का दिमाग कमजोर है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लापता बालिका की तलाश शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नवरात्र में बड़ा हादसा : बदियाकोट का प्राचीन मां भगवती मंदिर आग में जलकर खाक -ऐतिहासिक काष्ठकला नष्ट
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119