भालू ने एक अधेड़ को हमला कर किया गंभीर घायल
खटीमा। भालू ने एक ग्रामीण पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चिकित्सकों ने घायल की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया।
गांगी निवासी श्रीकृष्ण सिंह(50) सोमवार की देर शाम गांव स्थित बहने वाली नदी के किनारे अपने खेत में लगी गन्ने की फसल को देखने गया था। इसी गन्ने के खेत में बैठे भालू ने उसके ऊपर हमला कर दिया। उसके शोरगुल करने पर ग्रामीण व परिजन खेत की ओर लाठी डंडे लेकर दौड़ पड़े।
ग्रामीणों के शोरगुल कर मौके पर पहुंचने से पहले भालू श्रीकृष्ण को छोड़कर भाग गया। भालू ने दाहिना हाथ बुरी तरह काट कर जख्मी कर दिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। परिजन व ग्रामीण घायल को उप जिला चिकित्सालय लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम