यूपी की महिला के साथ हैवानियत की हदें पार, रेप करने के बाद आरोपी फरार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

चम्पावत। यूपी की रहने वाली एक महिला के साथ हैवानियत की गई। महिला के साथ रेप करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला यूपी-उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली है।पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में दुकान संचालित करने वाली एक महिला ने एक व्यक्ति पर रेप करने का आरोप लगाया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पूर्णागिरि क्षेत्र में यूपी के बरेली की रहने वाली यह महिला दुकान संचालित करती है। महिला ने पूर्णागिरि क्षेत्र में ही बिजली का काम करने वाले स्थानीय निवासी लालू पर रेप करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी लालू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। एसआई लता बिष्ट को विवेचना सौंपी है। बताया कि फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की गई टीमों का भी गठन किया गया गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119