गरुड़ में वृद्ध महिला से लूटपाट, कान के झुमके और दस हजार की नकदी लूटी
गरुड़। राजस्व पुलिस क्षेत्र गरुड़ के लखनी गांव में एक अज्ञात चोर ने घर में घुसकर वृद्ध महिला से लूटपाट की। चोर महिला के कान के झुमके और दस हजार की नकदी लेकर भाग गया। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
लखनी गांव में वृद्ध महिला रेवती देवी अपने घर में अकेले रहती है। अज्ञात चोर अकेले का फायदा उठाकर महिला के घर में घुस गया। उसने महिला के कान से झुमके खींच लिए और दस हजार की नकदी भी चुराकर फरार हो गया। महिला ने फोन पर राजस्व उप निरीक्षक को घटना की जानकारी दी।
राजस्व उप निरीक्षक रेनू भंडारी ने बताया कि वृद्ध महिला की मौखिक सूचना पर कार्रवाई शुरु कर दी है। अभी महिला की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। राजस्व पुलिस अज्ञात चोर का पता लगा रही है। शीघ्र ही अज्ञात चोर का पता लगा लिया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग