फौजी पति पर लगाया अश्लील वीडियो भेजने का आरोप
रुड़की। एक महिला ने अपने फौजी पति पर सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति रिश्तेदारों को उसकी अश्लील वीडियो भेजकर बदनाम कर रहा है।
पुलिस ने गुरुवार को पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कस्बा लंढौरा निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ दिनों से उसके सोशल मीडिया आईडी पर अश्लील मैसेज और वीडियो आ रही है। इसकी शिकायत साइबर क्राइम रुड़की में की गई थी। जिसके बाद जांच में उसके पति अक्षय कुमार का नाम सामने आया जो कि फौज में है।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति अक्षय कुमार रिश्तेदारों व अन्य लोगों को उसकी अश्लील वीडियो भेजकर बदनाम कर रहा है, जिस कारण महिला का घर से निकलना दुभर हो गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा