नाबालिग को भगा ले जाने का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार-

खबर शेयर करें

देहरादून। 15 जुलाई को घर से लापता हुई 16 वर्षीय लड़की को पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया। उसे एक युवक अपने झांसे में भगा ले गया था। आरोपी को गिरफ्तार लिया गया। उसके खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो की धाराएं बढाई जा रही हैं। रायपुर थानाध्यक्ष मनमोहन नेगी ने बताया कि 16 वर्षीय लड़की 15 जुलाई को घर से लापता हुई। सूचना मिलने पर 16 जुलाई को उसके लापता होने का केस दर्ज हुआ।

उन्होंने बताया कि सोमवार को लड़की दिल्ली बस अड्डे से बरामद कर लिया गया। वह फिरदोष (19) निवासी दरहारा, सफदरगंज, जिला बाराबंकी, यूपी के साथ मिली। उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लड़की का दून लाकर मेडिकल कराया जाएगा। वहीं आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो की धाराएं बढ़ाई जा रही हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
फ़ास्ट न्यूज़ 👉  देर सायं भवाली में अनियंत्रित स्कूटी सड़क में गिरी, -एक की मौत दूसरा गंभीर घायल
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119