नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
अल्मोड़ा। नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार किया है। मामला शनिवार का है जब एक नाबालिग लड़की से आरोपी ने छेड़छाड़ की थी। धौलछीना थाना में क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर दी थी। तहरीर में कहा कि शनिवार को उनकी बेटी स्कूल के लिए निकली थी। पेटशाल के पास आरोपी ने पीड़िता को सामान उठाने की बात कहकर अपनी दुकान में बुलाया। आरोपी ने छात्रा को दुकान के अंदर बुलाकर छेड़छाड़ की।
स्कूल पहुंची छात्रा ने पूरी कहानी अपनी बहन और प्रधानाचार्य को बताई। प्रधानाचार्य ने फोन के माध्यम से मामले की जानकारी छात्रा के पिता को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्यवाही कर आरोपी को उसकी दुकान से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी