दो मंजिला मकान में लगी आग, तीन घंटे की मशक्कत से पाया काबू
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के गोविंदपुर में दो मंजिला मकान में लगी आग पर अग्निशमन कर्मियों ने 03 घंटे की कड़ी मेहनत और मशक्कत से काबू पाया। रविवार को तड़के लगभग ढाई बजे फायर स्टेशन अल्मोड़ा को ग्राम-आडेला, गोविंदपुर में लकड़ी पत्थर से बने दो मंजिले मकान में आग लगने की सूचना प्राप्त होने पर लीडिंग फायरमैन किशन सिंह फायर यूनिट के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। आडेला, गोविंदपुर निवासी खीम सिंह, कैलाश सिंह, किशन सिंह के एक साथ बने दो मंजिले मकान में आग लगी थी, जो मुख्य मार्ग से लगभग 100 मीटर की दूरी पर थी।
फायर यूनिट द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए लगातार 3 घंटे तक कड़ी मेहनत और मशक्कत के साथ अग्निशमन कार्य किया गया। अग्निशमन वाहन में पानी समाप्त होने पर गांव के ही पानी के टैंक से पानी लेकर अग्निशमन कार्य कर आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया। आग में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई तथा आग में घरेलू सामान, लकड़ी, तख्ते, बल्ली, इत्यादि सामान जल गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने महिला फायर कर्मियों के जज्बे व फायर यूनिट टीम द्वारा की गई कड़ी मेहनत को सराहा। यहाँ अग्निशमन टीम में लीडिंग फायरमैन किशन सिंह, फायर सर्विस चालक उमेश चंद्र सिंह, महिला फायर कर्मी निकिता, प्रियंका राणा शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार
मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग
कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद