हल्दूचौड़ के मृतक गिरजेश पंत की मौत के बाद परिजन घटना स्थल रवाना-
हल्दूचौड़(नैनीताल)। मृतक गिरजेश पंत की मौत के बाद उनके छोटे भाई कमलेश पंत, पड़ोसी हेमवती नंदन दुर्गापाल, दिनेश भट्ट, योगेश महतोलिया व पंकज दुर्गापाल, भास्कर भट्ट रात में ही दिल्ली को रवाना हो गए है। जबकि पत्नी व बच्चों व अन्य स्वजनों को अनहोनी की जानकारी अभी तक नही बताई है। मृतक की दो बेटियां व एक छोटा पुत्र है। बड़ी बेटी आकांश 16 साल व छोटी बेटी 12 साल की है।
जबकि उनका बेटा प्रियांश तीन वर्ष का है। उनकी पत्नी प्रीति पंत गृहणी है। इधर उनकी मां आशा पंत भी अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर आ गई है। इधर मृतक के पिता श्याम दत्त पंत मेरठ अस्पताल में भर्ती है। जिनको डिस्चार्ज कर हल्द्वानी अस्पताल में लाया जा रहा है। माता पिता समेत अन्य स्वजनों को भी गिरजेश के घायल होने की जानकारी तो है लेकिन मौत की जानकारी अभी तक उन्हें भी नही दी गई है। मिलनसार व हंशमुख स्वभाव के धनी गिरजेश की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी