बॉलीवुड गायिका नेहा कक्कड़ पहुंची नैनीताल- पुलिस कर्मियों के संग खिंचवाई तस्वीर-
नैनीताल। बॉलीवुड की गायिका नेहा कक्कड़ शुक्रवार को पूर्वान्ह में नैनीताल पहुंची तो वह माल रोड में जाम में फंस गई। इस दौरान लोंगों ने उन्हें पहचान लिया तो नेहा कक्कड़ ने उनका हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया।
जाम से निकलने के बाद जैसे-तैसे नेहा कक्कड़ मल्लीताल कोतवाली के पास पहुंची तो वह गाड़ी से उतरकर बाहर आ गई और उन्होंने अपने प्रशंसकों के अलावा कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार व अन्य के साथ फोटो खिंचवाई। नेहा ने बताया कि वह अक्सर उत्तराखंड आती रहती हैं। खासकर नैनीताल व ऋषिकेश से उन्हें बेहद लगाव है। कोतवाली में कुछ देर रुकने के बाद वह होटल चली गई। वह यहां निजी दौरे पर आई हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश