मलबा आने से दो घंटे बंद रहा अल्मोड़ा-घाट-पनार राष्ट्रीय राजमार्ग
चम्पावत। अल्मोड़ा-घाट-पनार राष्ट्रीय राजमार्ग में मलबा आने से रविवार शाम को दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। इस दौरान सैकड़ों वाहन फंस गए। जिससे यात्रियों को खासी दुश्वारी झेलनी पड़ी।रविवार शाम को करीब चार बजे मलबा आने से अल्मोड़ा-घाट-पनार राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। जिससे दो घंटे से अधिक समय तक वाहनों के पहिये थम गए।
सड़क पर मलबा आने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। एनएच खंड के अभियंता जय प्रकाश और बाराकोट चौकी प्रभारी ने बताया कि मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीन लगाई गई। जिससे वाहनों के लिए मार्ग को खोला गया। मलबा हटाने में एनएच खंड के अभियंता जय प्रकाश के साथ पुलिस टीम में बाराकोट चौकी प्रभारी अरविंद कुमार, कांस्टेबल प्रकाश सिंह बिष्ट और महेश कुमार शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न