महिला को सम्मोहित कर जेवर लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बनबसा पुलिस ने महिला को सम्मोहित कर आभूषणों की लूट करने वाले दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। दोनों आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं। आरोपियों ने बीते 26 अप्रैल को बनबसा निवासी महिला से लूट की थी। आरोपियों पर 392, 411 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  भीमताल में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार -3300 रुपये बरामद

बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि बीते 27 अप्रैल को चंदनी, बनबसा निवासी रुकमणी देवी पत्नी स्व़ प्रताप सिंह ने तहरीर दी थी। तहरीर में कहा गया कि 26 अप्रैल को अज्ञात लोगों ने उसे सम्मोहित कर सोने की अगूंठी, हार और मंगलसूत्र लूट लिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 420 के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान धारा 420 को 392 व 411 में तब्दील किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दीपावली से पहले छह दुग्ध समितियों को 32 लाख रुपये का बोनस वितरित

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य जांच के आधार पर मोहन निवासी खंडवा, मप्र और धर्मा सोलंकी निवासी रोहिणी, दिल्ली को रोहिणी, दिल्ली से आभूषणों के साथ हिरासत में लिया। बताया कि दो अन्य आरोपी सुभाष निवासी कंझावला दिल्ली और रोहित निवासी थाना चंचल पार्क, दिल्ली फरार चल रहे हैं। बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में एसआई मनीष खत्री, संजय सिंह धौनी, मतलूब खान, उमेश राज, सूरज कुमार, विनोद यादव, संजय शर्मा, विनोद जोशी, ललित चौधरी, जगदीश कन्याल, अनिल कुमार आदि शामिल रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119