अल्मोड़ा पुलिस का अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान जारी
लमगड़ा पुलिस ने कार से 19 पेटी अवैध शराब की बरामद, कार सीज
*श्री प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा* द्वारा जनपद के क्षेत्राधिकारियों व समस्त थाना /चौकी प्रभारियों को *अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करने सख्त निर्देश* दिए गए हैं।
*श्री विमल प्रसाद सीओ अल्मोड़ा के नेतृत्व* में दिनांक 10-09-2022 को *थानाध्यक्ष लमगड़ा श्री जसविंदर सिंह की पुलिस टीम* ने रात्रि के समय चैकिंग के दौरान पौधार मेरधुरा क्षेत्र में *वाहन सं0 UP 02D 3565* मारुति 800 कार को रुकने का इशारा किया गया,*चालक वाहन को रोककर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया*, कार को चैक किया गया, जिसमें से *19 पेटियों में 228 बोतल (कीमत 72,960 रु0) देशी मसालेदार अवैध शराब बरामद करते हुए, थाना लमगड़ा में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत* किया गया है। फरार चालक मनोज कुमार निवासी ढौरा के गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
*पुलिस टीम*
- चौकी प्रभारी मोरनौला संजय जोशी
- कानि0 देवराज सिंह
- कानि0 मनोज कोहली
- कानि0 दीपक मेहरा
- कानि0 यशवन्त सिंह
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश