एसएसपी अल्मोड़ा का जगदीश चंद्र हत्याकांड में एक और खुलासा

खबर शेयर करें 👉

शिवेंद्र गोस्वामी

हत्याकांड मे संलिप्त चौथे व्यक्ति को एसएसपी अल्मोड़ा की पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार-

भिकियासैण (अल्मोडा़) अनुसूचित जाति के जगदीश हत्या कान्ड पर दिनांक 01/09/2022 को राजस्व क्षेत्र में पंजीकृत अभियोग जगदीश चंद्र हत्याकांड में विवेचना
दिनाँक 02/09/2022 को राजस्व पुलिस से अल्मोड़ा पुलिस को हस्तान्तरित होने पर श्री प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा विवेचनाधिकारी सीओ रानीखेत को नियुक्त कर निर्देशित किया कि मामले में गहनता से जांच कर घटना के प्रत्येक बिंदु को बारीकी से जांचा परखा जाए। यदि घटना घटित करने में और भी लोग संलिप्त पाए जाते हैं, तो उनकी शीघ्र गिरफ्तारी की कार्यवाही की जाए।


साथ ही थानाध्यक्ष भतरोजखान निरीक्षक संजय पाठक/ एसओजी प्रभारी सुनील धानिक व एएनटीएफ प्रभारी सौरभ भारती को निर्देशित किया कि सर्विलांस की मदद से सूचना संकलन कर आवश्यक कार्यवाही की जाय, जिनके द्वारा अपनी टीम के साथ सर्विलांस के माध्यम व गवाहों से पूछताछ कर घटना के अनावरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।


इसी क्रम में एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा पूर्व में सैलापानी भिकियासैंण पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर विवेचनाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये गए ।
विवेचनाधिकारी सीओ रानीखेत द्वारा फाँरेंसिक टीम के साथ बिनायक के सैलापानी पुल समीप घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के प्रत्येक बिन्दु को जाँचा परखा गया, घटना में आवश्यक साक्ष्य जुटाये गये।


जिसमें दिनांक 07/09/2022 को विवेचनाधिकारी द्वारा मा0 न्यायालय की अनुमति से जिला कारागार अल्मोड़ा जाकर न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध जगदीश चंद्र के तीनों हत्यारोपियों से गहनता से पूछताछ करने पर उनके बयानों के आधार पर दिनांक 08/09/2022 को विवेचनाधिकारी द्वारा जगदीश चंद्र हत्याकांड में पकड़े गए तीनों अभियुक्त जिस वाहन से अपने गाँव बेल्टी से घटनास्थल सैलापानी में गए थे, उस वाहन बुलेरो की तस्दीक कर कब्जे में लिया गया तथा घटना से संबंधित दो चश्मदीदों के माननीय न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराए गए ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-ट्रक के केबिन में बेहोश मिला चालक -अस्पताल पहुंचते ही मौत


दिनांक 08/09/2022 को जगदीश चंद्र हत्याकांड में संलिप्त 02 अन्य आरोपी प्रकाश में आये,जिसमें नन्दन सिंह पुत्र कुंवर सिंह निवासी- नौगांव पो0 कनोली तहसील रानीखेत जिला अल्मोड़ा व नरेन्द्र सिंह पुत्र हीरा सिंह नौगांव पो0 कनोली त0 रानीखेत अल्मोड़ा।
जिसमें आरोपी नन्दन सिंह की घटना के अगले दिन अज्ञात कारणों से मृत्यु होना प्रकाश में आया।
नरेन्द्र सिंह को दिनाँक- 09/09/2022 को सेलापानी पर गिरफ्तार कर अभियोग में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-फर्जी मेजर बनकर युवतियों को फंसाता था 20 वर्षीय युवक -देहरादून की एक दर्जन से अधिक युवतियां बनीं शिकार


मालूम हो जगदीश चन्द्र पुत्र केश राम निवासी– पनुवाद्यौखन तहसील मछोड़ सल्ट के द्वारा गीता उर्फ गुड्डी पुत्री जोगा सिंह निवासी– ग्राम बेल्टी तहसील भिकियासैंण जिला अल्मोडा के साथ अंतरजातीय विवाह किया गया था, जिसके चलते गीता के परिजनों में काफी रोष व्यापत था। गीता के परिजनों के द्वारा अपने साथी नन्दन सिंह पुत्र कुंवर सिंह व नरेन्द्र सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासीगण नौगाँव तहसील रानीखेत जिला अल्मोडा (उक्त दोनों लोग नदी से रेत निकालकर घोड़ो से रेत ढोने का कार्य करते थे) के साथ मिलकर जगदीश चन्द्र की हत्या का षडयंत्र रचा गया।


जिसमें नन्दन सिंह द्वारा जगदीश चन्द्र के कार्य हेतु ग्राम बौली- चापड में आने व जगदीश के गाँव से निकलने की रैकी कर सूचना गोविन्द सिंह व उसके परिजनों को दी गयी, जिसके पश्चात गोविन्द सिंह व जोगा सिंह द्वारा जगदीश चन्द्र को दिनांक 01.09.2022 को अपह्रत किया गया। जगदीश के अपहरण के पश्चचात गीता की माँ भावना ,भाई गोविन्द सिंह व नन्दन सिंह ओमनी *वैन संख्या यूके 19 टीए 0389 में गीता की तलाश हेतु धारानौला अल्मोडा़ आये, इस दौरान जोगा सिंह व नरेन्द्र सिंह के द्वारा जगदीश को बन्धक बनाकर सैलापानी पुल के पास रखा गया।
गीता के न मिलने से रूष्ठ होकर गीता के परिजनों व नन्दन सिंह द्वारा जगदीश की हत्या कर दी गयी व गीता के परिजन गोविन्द , जोगा सिंह व भावना देवी द्वारा जब जगदीश के शव को ठिकाने लगाने हेतु ओमनी वैन संख्या यूके 19 टीए 0389 के माध्यम से ले जाया जा रहा था,तो इसी बीच पुलिस टीम द्वारा उन्हें रंगे हाथों पकडकर मृतक जगदीश का शव बरामद कर लिया गया।
*गहन जांच के उपरांत 09 सितंबर 2022 को घटना में संलिप्त नरेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-पाटली गांव में गुलदार का हमला -40 वर्षीय महिला घायल, ग्रामीणों में दहशत


*गिरफ्तार अभियुक्त में
नरेन्द्र सिंह पुत्र हीरा सिंह नौगांव पो0 कनोली तहसील रानीखेत अल्मोड़ा हैं।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा विवेचनाधिकारी,
थानाध्यक्ष भतरौजखान निरीक्षक संजय पाठक,
चौकी प्रभारी भिकियासैंण मदन मोहन जोशी,
कानि0 शमीम अहमद थाना भतरौजखान है, वहीं
सर्विलांस/एस0ओ0जी0 टीम में
उ0नि0 सुनील धानिक एस0ओ0जी0 प्रभारी
उ0नि0 सौरभ भारती, ए0एन0टी0एफ प्रभारी
कानि0 432 बलवंत प्रसाद,
कानि0 288 इन्द्र कुमार है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119