सड़क दुर्घटना में इकलौते पुत्र की मौत से मचा कोहराम

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

दिनेशपुर । नगर के वार्ड पांच में पतंजलि स्टोर के स्वामी के इकलौते पुत्र की एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है । सभी का रो रोकर बुरा हाल है । तो पत्नी बार बार बेसुध हो रही है । पिता वियोग में करहा रहे हैं । तो माँ के आँशु रुकने का नाम नही ले रहे है । आसपड़ोस के लोग भी गमगीन हैं ।
नगर के वार्ड पांच निवासी पतंजलि स्टोर के स्वामी विप्लव मंडल का इकलौता 34 वर्षीय पुत्र विजय मंडल सोमवार की सुबह मोटरसाइकिल पर सवार होकर बाजपुर कार्यस्थल के लिए निकला था और बाद में स्वजनों को खबर मिली की उसकी बाइक दुर्घटना ग्रस्त हो गयी है ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-6.5 लाख से अधिक महिलाओं को रोडवेज में मुफ्त सफर का तोहफा

जिसपर स्वजन आनन फानन में बाजपुर को निकल गए । लेकिन वहाँ पहुंचते ही उन्हें पता चला कि विजय की मौत हो चुकी है । जिससे उनमें कोहराम मच गया । विजय स्वजनों का इकलौता पुत्र था । जबकि उसकी एक बहन जो अभी पढ़ाई कर रही है । विजय बाजपुर में बजाज फाइनेंस में कार्यरत था । उसका विवाह हो चुका है ।विजय की मौत से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है । तो आसपड़ोस के लोग भी स्तब्ध हैं । वार्ड में मातम पसरा हुआ है । सभी का रो रोकर बुरा हाल है ।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119