प्रकृति की सुंदरता के बीच, अल्मोड़ा में घूमने के लिए अद्भुत जगहें मौजूद हैं, पढ़ें

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा उत्तराखंड राज्य में कुमाऊं पहाड़ियों पर स्थित एक छोटा जिला है। जो हिमालय पर्वतमाला के मनोरम दृश्य से घिरा हुआ है। यह जिला राज्य का एक हिस्सा है, जिसे देवभूमि भी कहा जाता है और इसलिए इसके आसपास कई धार्मिक आकर्षण हैं। अल्मोड़ा पर्यटकों को बेहद ही आकर्षित करता है। यह स्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत स्थलों से लेकर, हस्तशिल्प, और वन्य जीवन के लिए काफी लोकप्रिय हैं।

अल्मोड़ा की एक खासियत यह भी है कि यह टूरिस्ट प्लेस देहरादून, मसूरी और ऋषिकेश आदि से घिरा हुआ है। जिसके कारण अक्सर लोग एक फैमिली हॉलिडे के लिए अल्मोड़ा को चुनते हैं। प्रकृति की सुंदरता के बीच, अल्मोड़ा में घूमने के लिए अद्भुत जगहें मौजूद हैं जिन्हें आप बार-बार देख सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको अल्मोड़ा में घूमने की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बता रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन

अल्मोड़ा से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर और 7 वीं शताब्दी में स्थित, जागेश्वर मंदिर भगवान शिव को समर्पित है, और अल्मोड़ा में छिपे 200 हिंदू मंदिरों में से एक है। उत्तम नागर शैली की वास्तुकला में निर्मित, यह मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। मंदिर, जटा गंगा नदी के किनारे स्थित है और देवदार और ओक के पेड़ों के घने जंगलों और प्रसिद्ध रोडोडेंड्रन फूलों से घिरा हुआ है।


अल्मोड़ा शहर से लगभग सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित, कटारमल सूर्य मंदिर अल्मोड़ा की खूबसूरत पगडंडियों के बीच मंदिर है। यह मंदिर लगभग 800 वर्षों से पुराना है और माना जाता है कि इसे कत्युरी राजाओं ने बनाया था। यह अल्मोड़ा में दूसरा सबसे प्रसिद्ध मंदिर है। मंदिर से शहर का शानदार नजारा देखने को मिलता है। मंदिर के परिसर में सूर्य भगवान के लिए एक मुख्य मंदिर है जिसे व्रद्धादित्य कहा जाता है। इसके बाद यह लगभग 44 मंदिरों से घिरा हुआ है जो सूर्य भगवान को समर्पित हैं। मंदिर की वास्तुकला और मूर्तियां स्थान का प्रमुख आकर्षण हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


गोबिंग वल्लभ पंत संग्रहालय का नाम भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक गोबिंद वल्लभ पंत के नाम पर रखा गया है। यह अल्मोड़ा में मॉल रोड पर स्थित है। संग्रहालय में चंद और कत्यूरी राजवंशों के समय से कलाकृतियों और प्राचीन वस्तुओं का उत्कृष्ट संग्रह है जिन्होंने इस क्षेत्र पर शासन किया। संग्रहालय में चित्रों, ऐतिहासिक चीजों का संग्रह है, जो उत्तराखंड की संस्कृति, विविधता और समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करता है।
अगर कोई उत्तराखंड राज्य, उसकी संस्कृति और परंपराओं के बारे में जानना चाहता है, तो उसे एक बार इस संग्रहालय में जरूर जाना चाहिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि

बिनसर वाइल्डलाइफ सैन्चुरी अल्मोड़ा में घूमने की बेहतरीन जगहों में से एक है। यह शहर से लगभग 33 किलोमीटर दूर है और अभयारण्य घने जंगलों से घिरा हुआ है। बिनसर वाइल्डलाइफ निर्माण वर्ष 1988 में मध्य हिमालयी क्षेत्र की वनस्पतियों और जानवरों की सुरक्षा के उद्देश्य से किया गया था। अभयारण्य में विभिन्न प्रकार के वनस्पति और जीव हैं जो पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण हैं। यहां पर आप तेंदुए, जंगल की बिल्लिया, हिरण, लंगूर, वुडपेकर को देख सकती हैं। अभ्यारण्य लगभग 45 किलोमीटर में फैला है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119