थलीसैंण से लैंसडाउन जा रही मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत
पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है यहां शनिवार की देर रात सेना भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए थलीसैंण से लैंसडाउन जा रहा एक मैक्स वाहन झारापानी से जहरीखाल के बीच मे दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया । मैक्स में 12 युवक सवार थे जिनमें एक की मौत हो गई बाकी अन्य घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात थलीसैंण से लैंसडाउन जा रही मैक्स झारापानी व जहरीखाल के बीच दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में 12 लोग मौजूद थे। जिसमे से एक युवक की मौत और अन्य 11 युवक घायल हुए हैं। सूचना पर स्थानीय पुलिस व आर्मी घटनास्थल पर पहुंची जिंसके बाद घायलों को रेस्क्यू कर कैंट अस्पताल में भर्ती कराया गया है
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर – 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी
उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम
UK-बिना OTP खाते से उड़ाए 2.38 लाख रुपये -साइबर ठगों ने बैंक सुरक्षा पर उठाए सवाल