टांडा जंगल में सड़क के पास ही मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। गुरुवार शाम पंतनगर थाना क्षेत्र के संजय वन से आगे टांडा जंगल में सड़क से कुछ दूरी पर एक 35 वर्षीय युवक की लाश पड़ी हुई थी। वहां से गुजर रहे राहगीरों का मौके पर जमावड़ा लग गया और उन्होंने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष पंतनगर राजेंद्र सिंह डांगी पुलिस कर्मियों के साथ मौके में पहुचे और जानकारी ली। साथ ही आसपास एकत्र लोगों से मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया। मृतक की पहचान न होने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लाश में धारदार हथियार के चोट के कुछ निशान भी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनीताल: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भवाली में कांग्रेस का प्रदर्शन -केंद्र सरकार का पुतला फूंका

लाश करीब पांच-छह दिन पुरानी लग रही थी तथा उसमें कीड़े पड़े हुए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चलेगा कि उसकी हत्या हुई थी या फिर कोई हादसे में उसकी मौत हुई। इधर पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त के लिए रुद्रपुर, किच्छा, हल्द्वानी, लालकुआं, गदरपुर, दिनेशपुर के साथ ही उत्तर प्रदेश के बहेड़ी और बिलासपुर पुलिस से भी संपर्क कर रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जयपुर खीमा में महिलाओं को मिलेगा हुनर का संबल --श्रम विभाग ने शुरू किया निःशुल्क प्रशिक्षण
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119