जवान लड़के-लड़कियां दफ्तर में बैठकर करते थे गंदा काम, विदेशियों को निशाना बनाते 84 गिरफ्तार
साइबर ठगी के साथ फर्जी कॉल सेंटर का बड़ा गढ़ नोएडा बन चुका है। इन फर्जी कॉल सेंटर को चलाने वाले देश के लोगों से ज्यादा विदेशियों को निशाना बनाते हैं। ऐसा ही एक फर्जी कॉल सेंटर नोएडा के फेस 1 थाना इलाके में चल रहा था, जिसका खुलासा पुलिस ने किया।
यह अब तक का सबसे बड़ा फर्जी कॉल सेंटर बताया जा रहा है। इसमें 84 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। ये लोग अमेरिकी नागरिकों को उनके सोशल सिक्योरिटी नंबर से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने का डर दिखाकर गिफ्ट कार्ड और क्रिप्टो करेंसी के जरिए ठगी करते थे।
नोएडा पुलिस को अमेरिकी एजेंसी से फर्जी कॉल सेंटर के बारे में करीब एक हफ्ते पहले इनपुट मिला था, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।
डीसीपी हरीश चंदर के मुताबिक, ये लोग विसीडियल सॉफ्टवेयर और एक्सलाईट/ एयबीम डायलर का प्रयोग करके आईवीआर के माध्यम से डार्क वेब से अमेरिकी व्यक्तियों का डेटा लेते थे। इसके बाद लोगों के बैंक अकाउंट सीज करने का झांसा देते थे और ठगी की वारदात को अंजाम देते थे।
इस गैंग में 46 युवक और 38 युवतियां शामिल हैं। सभी से पूछताछ जारी है। इनके अधिकांश टारगेट विदेशी थे। जिनसे करोड़ों की ठगी की गई। अब तक कई करोड़ की ठगी की बात कबूली जा चुकी है। इनके पास से 150 कंप्यूटर सेट, 13 मोबाइल, 1 बड़ा सर्वर, 20 लाख कैश, 42 प्रिंटर और 1 लग्जरी कार बरामद की गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग