बिंदुखत्ता में 32 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बिन्दुखत्ता चौकी पुलिस ने 32 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है साथ ही आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
बताते चलें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुरे जिले में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जिसके मद्देनजर सोमवार देर रात बिन्दुखत्ता चौकी पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UP...गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार


इधर चौकी प्रभारी गुरविंदर कौर ने बताया कि क्षेत्र में लगातार अवैध शराब की तस्कारी की शिकायतें मिल रही थी जिसे देखते हुए चेकिंग अभियान चलाया गया और जगत सिंह कोरंगा पुत्र स्व त्रिलोक सिंह निवासी शांतिनगर बिन्दुखत्ता को 32 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है साथ ही आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है उन्होंने बताया कि क्षेत्र के अन्य गांवों में भी शिकायतें मिल रही है जिसे देखते हुए आगे भी अभियान जारी रहेगा।इधर गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी गुरविंदर कौर, कांस्टेबल कमल बिष्ट और राजेश कुमार शामिल थे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...रात ढाई बजे घर से लापता हुई 11वीं की छात्रा -20 हजार रुपये ले जाने का आरोप, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का शक
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119