लव जिहाद और लैंड जिहाद को लेकर सीएम धामी सख्त, माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
उत्तरकाशी। पुरोला में नाबालिग छात्रा को भगा ले जाने और जिले में सौहार्दपूर्ण माहौल को बिगाड़ने को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गंभीर है। चिन्यालीसौड़ में पत्रकारों के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लव जिहाद और लैंड जिहाद को लेकर प्रदेश सरकार पूरी तरह से सख्त है। देवभूमि में इस तरीके की हरकतों को नहीं होने दिया जाएगा। ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई भी हो रही हैं। कानून अपना काम कर रहा है। लेकिन, जो सौहार्द व कानून व्यवस्था बिगाड़ने और माहौल खराब करने का प्रयास करेगा, उनसे भी सख्ती से निपटा जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को चिन्यालीसौड़ पहुंचे। जल विद्युत निगम के गेस्ट हाउस परिसर में भाजपा के महाजनसपंर्क अभियान में शामिल हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से लाए गए टिफन भोजन को बैठकर ग्रहण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चोपड़धार चिन्यालीसौड़ पहुंचे। नागराज मंदिर में भगवान नागराज प्रकट दिवस के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक मेले ‘गो महोत्सव’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान
दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित
UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार
मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग