ट्रांसपोर्टनगर में स्थित एक ढाबे में सिटी मजिस्ट्रेट ने देशी शराब के 48 पव्वे किए जब्त
हल्द्वानी। ट्रांसपोर्टनगर में स्थित एक ढाबे में सिटी मजिस्ट्रेट ने देशी शराब के 48 पव्वे जब्त किए, इसके अलावा दो घरेलू सिलेंडर भी कब्जे में लिए गए। बताया जा रहा है कि इसी ढाबे पर पहले भी तीन बार अवैध शराब बेचते हुए पकड़ी जा चुकी है। सोमवार दोपहर अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पता चला कि ढाबा संचालक ने गल्ले के बाक्स में छेद करके शराब का जखीरा छुपाया था।सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि पहले भी तीन बार ढाबे में अवैध शराब पकड़ी जा चुकी है। तथा दुकान को अग्रिम आदेश तक सील कर दिया गया है।
सूत्रों से पता चला है कि पुलिस की शह पर पर यहां शराब परोसी जाती है जिसके चलते ढाबा संचालक बेखौफ होकर अवैध शराब परोस रहा था। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि ट्रांसपोर्टनगर को अवैध शराब का गढ़ नहीं बनने दिया जाएगा। भविष्य में भी अगर कहीं से शिकायत मिलती है तो अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-ट्रक के केबिन में बेहोश मिला चालक -अस्पताल पहुंचते ही मौत