मुनस्यारी के तेजम में हुई भारी बारिश से बला गांव में आवासीय मकान ध्वस्त
मुनस्यारी। सीमांत में आसमानी आफत का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुनस्यारी के तेजम में हुई भारी बारिश से बला गांव के गंगा राम पुत्र रामी राम का आवासीय मकान ध्वस्त हो गया। गनीमत रही कि उसमें रह रहे लोग बाल-बाल बच गए। घर के मलबे में राशन, कपड़े व अन्य सामान दब गया और पीड़ित परिवार को पड़ोसियों के यहां शरण लेनी पड़ी है। सूचना के बाद राजस्व की टीम बला गांव रवाना हुई। वहीं ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…नैनीताल में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद -डीएम ने जारी किए आदेश
उत्तराखंड…ग्राफिक एरा भीमताल के तीन विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, अमेजन में ₹47.88 लाख सालाना पैकेज