बागेश्वर…पहाड़ी से गिर कर मजदूर की मौत
बागेश्वर। पहाड़ी से गिर कर नेपाली मजदूर की मौत है गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव का जिला अस्पताल में पीएम करने के बाद मजदूर के अन्य साथियों के सुपुर्द किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कपकोट के सूपी रिखाड़ी मोटर मार्ग स्थित हनुमान मंदिर के समीप ग्रामीणों को खून से लथपथ एक शव दिखा। जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना तत्काल कपकोट पुलिस थाने को दी। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त करते हुए पीएम के लिए जिला अस्पताल बागेश्वर भेजा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शव की शिनाख्त 24 वर्षीय पदम बहादुर निवासी ग्राम सुरखेत नेपाल के रूप में हुई। वह काम के सिलसिले में तीन दिन पहले यहां आया था। घटना की जानकारी उसके अन्य साथियों को दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक सूपी में मजदूरी कार्य में लगा हुआ था। इधर प्रथम दृष्टि में युवक की पहाड़ी से गिरकर मौत होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। गुरुवार को शव का पीएम होने के बाद शव को लेकर उसके साथी नेपाल के लिए रवाना हो गए हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई फिर -मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती
राजकीय पॉलिटेक्निक दन्या में निबंध प्रतियोगिता आयोजित -पवन सिंह काकी की टीम ने मारी बाजी
ग्राफिक एरा भीमताल में ‘नवरंग–शक्ति उत्सव 2026’ का शुभारंभ -कुमाऊंनी संस्कृति के रंगों से सजा परिसर
थान सिंह बिष्ट बने नैनीताल दुग्ध संघ के डायरेक्टर -समारोह में भव्य स्वागत
हल्द्वानी में फिर सक्रिय हुए केबल चोर -राजपुरा में ट्यूबवेल की मेन केबल काटी, तीन हजार की आबादी में पेयजल संकट