सड़क पार कर रही महिला की दुर्घटना में मौत
सिडकुल थाना क्षेत्र के आईपी टू स्थित रोड पार कर रही एक महिला को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं।
पुलिस ने बताया कि अनुराधा (38) पत्नी कृष्ण पाल निवासी बेहला सउ थाना नुलार जिला हरदोई उत्तर प्रदेश हाल पता सिडकुल गुरुवार को हरिद्वार सिडकुल रोड पार कर रही थी। अचानक सामने से आए ट्रक ने उसको अपनी चपेट में ले लिया। जिससे अनुराधा की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह तनवार ने बताया कि ट्रक चालक मौके से भाग निकला। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर उसकी तलाश कर रही है। शिकायत आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप