बागेश्वर गिरेछीना मोटर मार्ग पर सड़क से नीचे गिरी पिकअप, तीन की मौत
जनपद बागेश्वर से बड़ी खबर सामने आ रही है। मंगलवार की तड़के एक पिकअप गिरेछीना मोटर मार्ग पर सड़क से नीचे गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक सुबह करीब पौने चार बजे एक पिकअप गिरेछीना मोटर मोटर मार्ग से बागेश्वर आ रही थी। तभी फल्याटी बैंड के पास पिकअप ऊपर की सड़क से नीचे सड़क पर गिर गई। पुलिस के अनुसार हादसे में इरशाद अहमद निवासी स्वार, असलम अली निवासी रामपुर स्वार केलाखेड़ा और साजिद निवासी नरपट नगर स्वार की मौत हो गई है।
जबकि चालक मोहम्मद सुलेमान निवासी मसवासी तहसील स्वार रामपुर, आकाश निवासी हरजीतपुर रामपुर यूपी और जहरान खान निवासी स्वार रामपुर घायल हो गये हैं। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी