पूर्व प्रधान के युवा पुत्र की हत्या के मामले में हत्यारोपी तीन नाबालिग गिरफ्तार
काशीपुर। पूर्व प्रधान के युवा पुत्र की हत्या के मामले में वांछित तीन नाबालिग आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब हत्यारोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में जुटी है। दो जून की रात गांव बाजपुर निवासी पूर्व ग्राम प्रधान द्वारिका प्रसाद के बेटे अजय पर दबंगों ने हमला कर दिया था। हमले में अजय के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। पुलिस ने द्वारिका प्रसाद की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।जबकि तीन नाबालिग फरार चल रहे थे। गुरुवार देर रात अजय की देहरादून में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। एसएसआई गोविंद सिंह मेहता ने कहा सोमवार को पुलिस ने अजय की हत्या के मामले में फरार चल रहे तीनों नाबालिगों को ग्राम केशोवाला से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

सांसद अजय भट्ट को ब्रह्माकुमारी बहन ने बांधा रक्षासूत्र -सुख-शांति और सद्भाव का दिया संदेश
uttarakhand-रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी की बहनों को बड़ी सौगात -60 की उम्र से रोडवेज में मुफ्त सफर
uttarakhand-देवीधुरा में गूंजा रणबांकुरों का जयघोष –आठ मिनट तक चला विश्व प्रसिद्ध बग्वाल का रोमांचक फल-फूल युद्ध