सावधान…ठग यू-ट्यूब विज्ञापन के माध्यम से घर बैठे रुपये कमाने का दे रहे हैं झांसा, महिला से धोखाधड़ी कर 86 हजार रुपये ठगे
काशीपुर। यू-ट्यूब के विज्ञापन के माध्यम से घर बैठे रुपये कमाने का झांसा देकर साइबर ठग ने महिला से धोखाधड़ी कर 86 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला अल्ली खां चौक निवासी फिरदौस पत्नी मोहम्मद सफी ने साइबर थाने में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें कहा कि उसने 25 अक्तूबर को यू-ट्यूब पर पेन पैकिंग से संबधित घर बैठे पैसे कमाए जाने का विज्ञापन देखा। जिस पर यकीन कर उसने विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल किया तो रजिस्ट्रेशन कार्ड बनवाने के लिए फीस की डिमांड की। उसके बाद उसने 620 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क का पेमेंट कर दिया।
अगले दिन अज्ञात व्यक्ति ने डिलीवरी ब्वॉय बनकर कॉल कर उसे रंपुरा आने की बात कही और मैप शुल्क मांगा, जिसका उसने पेमेंट कर दिया। इसी प्रकार वह और उसके अन्य साथी कॉल पर ही बात करते हुए झांसे में रखकर जीएसटी व अन्य चार्ज के नाम पर पेमेंट लेते रहे। जिन्हें उनके द्वारा दिए गए विभिन्न गूगल पे नंबर पर ट्रांसफर करवा लिया गया। उन अज्ञात व्यक्तियों ने उसके पंजाब नेशनल बैंक खाते, पति के बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते व एक अन्य खाते से अलग अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से 86,345 रुपये ऑनलाइन धोखाधड़ी कर निकाल लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल