शर्मनाक: मनचलों की हरकतों से छात्रा परेशान, आरोपियों की हरकतों से परेशान युवती छह माह से स्कूल ही नहीं जा पाई

खबर शेयर करें 👉


काशीपुर। काशीपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक छात्रा ने पड़ोस के दो युवकों पर छेड़छाड़ करने और पीछा कर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में छात्रा ने कहा है कि आरोपियों की हरकतों से परेशान होकर वह करीब छह माह से स्कूल भी नहीं जा पाई और उसकी पढ़ाई भी छूट गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी के बाद चौकी प्रभारी ने लगवाया सीसीटीवी कैमरा


शुक्रवार को पीड़ित छात्रा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह कक्षा 12 की छात्रा है। स्कूल जाते-आते समय उसके पड़ोस में रहने वाले दो युवक उसका पीछा कर छेड़छाड़ करते हैं। इनकी हरकतों से परेशान होकर वह करीब छह महीने से स्कूल नहीं जा पायी है। जिस कारण उसकी पढ़ाई भी छूट गई है। एसएसआई प्रदीप मिश्रा ने बताया कि छात्रा की तहरीर मिली है। आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119