भतरौजखान पुलिस ने पोक्सो एक्ट के दो आरोपियों को 48 घण्टे के भीतर किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

एस आर चंद्रा

भिकियासैण (अल्मोडा़)। भतरौजखान निवासी एक महिला ने अपनी नाबालिग बहिन के साथ आरोपी हसराम व सदराम द्वारा दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में थाना भतरौजखान में तहरीर दी गयी। तहरीर के आधार पर नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध थाना भतरौजखान में भादवि व पोक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं में तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया।

   एसएसपी अल्मोड़ा प्रदीप कुमार राय द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेकर नाबालिग बालिका से सम्बन्धित अभियोग की विवेचना महिला उपनिरीक्षक मोनी टम्टा को सुपुर्द करते हुए सीओ रानीखेत व थानाध्यक्ष भतरौजखान को टीम गठित कर नामजद अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा के निर्देशन में थानाध्यक्ष भतरौजखान निरीक्षक संजय पाठक के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी।  पुलिस टीम द्वारा दोनों वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु ठोस सुरागरसी-पतारसी व सूचना संकलन कर अभियुक्त हसराम व सदराम को आज बुधवार को चौड़ी घट्टी भतरौजखान से गिरफ्तार कर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है।  
   गिरफ्तार अभियुक्तों में 

हसराम उम्र- 75 वर्ष पुत्र धनराम, निवासी तोल्यो, तहसील सल्ट,थाना भतरौजखान,
सदराम उम्र- 60 वर्ष पुत्र हरिराम निवासी ग्राम – तोल्यों,तहसील सल्ट, थाना भतरौंजखान है।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष भतरौजखान निरीक्षक संजय पाठक, महिला उपनिरीक्षक मोनी टम्टा, थाना सोमेश्वर, हे0कानि0 रविन्द्र सिंह, थाना भतरौजखान, कानि0 हरेन्द्र तोमर, थाना भतरौजखान हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्वास्थ्य विभाग में खाली पदों पर जल्द हो नियुक्ति : धन सिंह
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119