बिग ब्रेकिंग…अभी-अभी अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे में यहां गिरे बोल्डर, मार्ग बंद, रूट डायवर्ट, वाहनों की लगी कतार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


गरमपानी खैरना अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे में करतियागाड़ पुल के पास अचानक पहाड़ से विशालकाय पत्थर (बोल्डर) गिरने के बाद मार्ग बंद हो गया है। मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्ट कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते कई रोज से हो रही बारिश के बाद आज करतियागाड़ में अचानक पहाड़ से विशालकाय बोल्डर सड़क पर गिर गए। जिसके बाद यहां पर हाईवे पूरी तरह ब्लाक हो गया है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नवरात्र में बड़ा हादसा : बदियाकोट का प्राचीन मां भगवती मंदिर आग में जलकर खाक -ऐतिहासिक काष्ठकला नष्ट


सूचना मिलते ही मौके पर क्वारब चौकी इंचार्ज बीके आर्या और कांस्टेबल आनंद राणा पहुंचे और वस्तुस्थिति का जायजा लिया। चौकी इंचार्ज द्वारा संबंधित निर्माण ऐजेंसी को मामले की सूचना दी गई। जिसके बाद निर्माण कंपनी के कार्मिक जेसीबी लेकर मौके पर पहुंच गए हैं।मौके पर पहुंच गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दहेज में कार नहीं मिली तो विवाहिता से मारपीट -देवर से संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप


इधर चौकी इंचार्ज ने कहा कि हालातों पर लगातार नजर रखी जा रही है। सड़क मार्ग खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इसमें सुबह तक का वक्त लग सकता है। लिहाजा फिलहाल रूट डायवर्ट कर वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को गंतव्य की ओर भेजा जा रहा है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119