बिग ब्रेकिंग…तल्लीताल-हल्द्वानी रोड स्थित एक होटल में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच में जुटी
नैनीताल । तल्लीताल हल्द्वानी रोड स्थित एक होटल में एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई । महिला की शिनाख्त मुरादाबाद निवासी के रूप में हुई है। जो अपने पति के साथ होटल में रुकी थी ।
घटना की सूचना मिलते ही सी ओ नैनीताल विभा दीक्षित व तल्लीताल थाने के थानाध्यक्ष व पुलिस बल मौके पहुंच चुके हैं । पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि, महिला की पहचान रहमत नगर गुलामी रसूल मुरादाबाद निवासी इरम खान (32) पत्नी गुलजार (34) पुत्र सद्दीक के रूप हुई है। घटना के बाद से ही महिला का पति भी लापता बताया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है । साथ ही महिला के परिजनों को सूचना दे दी गई है । उनके यहां पहुंचने के बाद ही हकीकत सामने आएगी पुलिस ने घटना की जांच के लिये फोरेंसिंक एक्सपर्ट भी बुलाये हैं ।
इधर होटल कर्मियों ने बताया कि गुलजार व उसकी पत्नी सोमवार की शाम को होटल में आये थे । मंगलवार की सुबह गुलजार ने बताया कि उसकी पत्नी की तबीयत ठीक नहीं है वह किसी डॉक्टर के बारे में पूछ रहा था । साथ ही कहा कि उसका भाई मुरादाबाद से गाड़ी लेकर आ रहा है । किंतु दोपहर में उसका फोन बंद हो गया और कमरे का इंटरकॉम फोन भी नहीं उठा । जिसके बाद डुप्लीकेट चांबी से कमरा खोला गया जहां बिस्तर में महिला की लाश पड़ी थी । जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर