जहरीले कीड़े के काटने से एनएसयूआई के नगर महासचिव अब्दुल्ला की मौत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी के युवा समाजसेवी एवं एनएसयूआई के नगर महासचिव समथ अब्दुल्ला का आकस्मिक निधन हो गया है। जिसके निधन से एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर व्याप्त है। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने समथ के आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख जताया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप


विधायक सुमित ने कहा की इस दुःख की घड़ी में कांग्रेस पार्टी दिवंगत समथ के परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। समथ को सोमवार को किसी कीड़े ने काट लिया था, जिसके बाद इलाज के लिए सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी सारी रिपोर्ट नॉर्मल आई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : प्रसव के बाद प्रसूता की मौत -अस्पताल में परिजनों का हंगामा


लेकिन आज उनका निधन हो गया है। जिससे उनके क्षेत्र में भी शोक की लहर है, समथ के परिवार में उनकी तीन बहने है, उनके माता पिता का निधन पहले ही हो चुका है, ऐसे मे उनकी बहने सदमे में है, साथ ही समथ के परिचितों में शोक की लहर व्याप्त है। वही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119