मोटाहल्दू क्षेत्र से महिला का सोने का मंगलसूत्र ले उड़े बाइक सवार
मोटाहल्दू में बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र लूट लिया और फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार गत दिवस मोटाहल्दू क्षेत्र के पदमपुर देवलिया गांव में बीएलएम स्कूल के सामने अपनी दुकान की सफाई कर कूड़ा एकत्र करने के बाद सड़क के किनारे लगे कूड़ा दान में कूड़ा डाल रही जयंती परिहार पर अचानक बाइक सवार युवकों ने उसके गले का दुपट्टा समेत गले में पहना सोने का मंगलसूत्र जिसमें 8 दाने एवं सोने का लॉकेट मौजूद था, लूट लिया और फरार हो गए, घटना के दौरान लाइट भी गुल थी, इसके बाद उन्होंने बाइक सवारों का जयंती के पति नरेश परिहार ने काफी दूर तक पीछा भी किया, परंतु वह हाथ नहीं लग सके।
इसके बाद पीड़ितों ने घटना की सूचना हल्दूचौड़ पुलिस चौकी और कोतवाली लालकुआं को दी, जिस पर पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है, लालकुआं कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर झपटमार बाइक सवारों की तलाश की जा रही है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…पूर्व सैनिक की मौत मामले में पत्नी की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जयपुर खीमा में महिलाओं को मिलेगा हुनर का संबल –श्रम विभाग ने शुरू किया निःशुल्क प्रशिक्षण
उत्तराखंड…महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वालों पर महिला आयोग सख्त –गिरफ्तारी के बाद एसएसपी से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट
उत्तराखंड…दोहरी वोटर लिस्ट से जीते जनप्रतिनिधियों पर हाईकोर्ट सख्त –निर्वाचन आयोग से मांगा पूरा ब्योरा