भाजपा नेता महेंद्र भट्ट राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार घोषित
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तराखंड इकाई के प्रमुख महेंद्र भट्ट को आगामी राज्यसभा चुनाव में रविवार को उम्मीदवार घोषित किया है।
पूर्व विधायक भट्ट भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी की रिक्त हो रही सीट के लिए चुनाव लड़ेंगे। बलूनी का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है।
भट्ट वर्ष 2002 में पहली बार नंदप्रयाग से राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे। वह 2017 में बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र से चुने गए थे। इससे पहले उन्होंने 2002-2007 तक राज्य विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक सहित विभिन्न संगठनात्मक पदों पर सेवाएं दीं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात
uttarakhand-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार हुआ पति गिरफ्तार -शराब के नशे में शक ने उजाड़ा परिवार