बिन्दुखत्ता के भाजपा अनुसूचित मोर्चा के भाजपा मंडल अध्यक्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बिंदुखत्ता निवासी भाजपा अनुसूचित मोर्चा के भाजपा मंडल अध्यक्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कल लालकुआं पुलिस ने परिजनों के शिकायत के बाद उसे नशे की हालत में बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया था।
महेश आर्य की हालत को देखते हुए परिजनों ने विगत रात्रि हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
लालकुआं पुलिस को कल दोपहर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष महेश आर्य के परिजनों पुलिस को सूचना देकर शिकायत की थी कि महेश कोई ग़लत कदम उठाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर सकता है। सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने महेश आर्य को गौला गेट के पास से नशे की हालत में बरामद करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया था। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे देर रात हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी