उत्तराखंड सरकार का एक साल का कार्यकाल निराशाजनक : उपाध्याय

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ गणेश उपाध्याय ने कहा कि सरकार के एक साल पूरा होने पर भाजपा बेरोजगारों पर लाठीचार्ज, पेपर लीक, घूसखोरी, भ्रष्टाचार, अंकिता भंडारी हत्याकांड, केदार भंडारी का लापता होना, जोशीमठ भू-धंसाव में प्रभावितों की राहत सामग्री की बंदरबांट, प्रदेश को कर्ज के दलदल में डुबोने, उधार का बजट, कैग की रिपोर्ट के अनुसार अवैध खनन, पेंशन घोटाला, असुरक्षित महिलायें, उत्तराखण्ड को पलीता लगाती शराब नीति, साल में चौथी बार बिजली दामों में बढ़ोत्तरी, पेयजल मूल्य वृद्धि, मंहगाई, बेरोजगारी जैसे मामलों पर जश्न मनायेगी। जिससे पता चलता है कि सरकार के अब तक का कार्यकाल पूरी तरह से विफल है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज

प्रदेश की धामी सरकार ने उत्तराखंड को भूमाफिया और खनन माफियाओं के हाथों में गिरवी रख दिया। भाजपा सरकार ने अपने एक वर्ष के शासन में आम गरीब, मेहनतकश मजदूर, किसान, बेरोजगारों के मुंह से रोटी का निवाला छीनने के अलावा कोई काम नहीं किया है। जनता पूरी तरह भाजपा सरकार से त्रस्त है। आगामी लोकसभा और स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा को जनता द्वारा करारा सबक सिखाया जायेगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119