अल्मोड़ा में भाजपा नहीं है कोई बगावत विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ चौहान व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष लटवाल मिलकर करेंगे भाजपा का प्रचार, समर्थकों साथ करेगें प्रचार-
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा 28 जनवरी । आखिरकार अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के बाद अब भाजपा की बगावत भी शांत हो गई है। भाजपा प्रत्याशी कैलाश शर्मा बागी तेवर दिखा रहे पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अध्यक्ष ललित लटवाल को मनाने में सफल हो गये हैं।
अल्मोड़ा विधानसभा सीट से भाजपा के लिए यह एक अच्छी खबर है कि अल्मोड़ा विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष रधुनाथ सिंह चौहान की नाराजगी दूर हो गयी है। ज्ञात रहे कि गत दिनों टिकट कटने से नाराज अल्मोड़ा विधायक रधुनाथ सिंह चौहान और जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल ने बगावत कर दी थी, किंतु अब अपने समर्थकों के साथ भाजपा प्रत्याशी कैलाश शर्मा के पक्ष में प्रचार करने का ऐलान किया है।
उत्तराखंड चुनाव सह प्रभारी लॉकेट चटर्जी ने पत्रकार वार्ता कर मोदी और धामी के नेतृत्व में एकजुट होकर चुनाव लड़ने की बात कही। लॉकेट चटर्जी ने कहा कि अल्मोड़ा में पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकजुट होकर भाजपा को जीत दिलाने का काम करेंगे। वहीं विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने खुद को बीजेपी का समर्पित कार्यकर्ता बताया। ज्ञात रहे कि गत दिवस ही भाजपा प्रत्याशी कैलाश शर्मा ने टिकट नहीं मिलने से नाराज रघुनाथ चौहान को मनाने की बात कही थी। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष रवि रौतेला विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल विनीत बिष्ट आदि भाजपा के लोग मौजूद थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

अपहरण और मारपीट के मामले में युवती की जमानत अर्जी खारिज
प्रेम प्रसंग के शक में पिता बना हैवान -नाबालिग बेटी की हत्या कर शव नहर में फेंका