चचेरे भाईयों में खूनी संघर्ष, देवर ने भाभी पर दरांती से किया हमला
नैनीताल। समीपवर्ती गांव सिगड़ी में चचेरे भाइयों में मारपीट हो गई। इस बीच एक भाई और उसके अन्य परिजनों ने दूसरे के घर पर जाकर मारपीट शुरू कर दी। चचेरे देवर ने भाभी पर दरांती से हमला कर उसे लहुलूहान कर दिया। घायल महिला को परिजन बुधवार को बीडी पांडे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर महिला के पति ने पुलिस से शिकायत की है। घुग्घू सिगड़ी निवासी चंदन सिंह ने बताया कि उसका चचेरे भाइयों से जमीन समेत अन्य मामलों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।
मंगलवार शाम को उसके चचेरे भाई से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि चचेरे भाइयों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी 33 वर्षीय पत्नी पूजा देवी पर दरांती से हमला कर दिया, जिससे वह लहुलूहान हो गई। रात में वाहन की व्यवस्था नहीं होने के कारण वह सुबह उपचार के लिए पत्नी को बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां उसके सिर पर आठ टांके आए हैं। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि मामला राजस्व क्षेत्र का है, यदि शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की ओर से राजस्व पुलिस में शिकायत करने की तैयारी की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-अंकिता भंडारी हत्याकांड : तीनों दोषियों को हाईकोर्ट से झटका -जमानत याचिकाएं खारिज