भारी बारिश की चेतावनी पर छह जिलों में अलर्ट
देहरादून। मौसम विभाग की ओर से राज्य के छह जिलों में गुरुवार और शुक्रवार को भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सभी विभागों को भी आपदा की घटनाओं से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के ड्यूटी अफसर की ओर से बुधवार को जारी निर्देशों के अनुसार भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए सभी विभाग अलर्ट पर रहें।
विदित है कि मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार के लिए देहरादून, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, यूएस नगर और हरिद्वार में भारी से भारी बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी विभागों को अलर्ट पर रहने और सभी तैयारियां समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सभी विभागों से सूचनाओं का आदान प्रदान बनाए रखने, अधिकारियों को फोन खुला रखने, सभी राजस्व उपनिरीक्षकों, ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में बने रहने के निर्देश दिए गए हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न
UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर