कोसी में नहाने के दौरान डूबे रोहित का शव बरामद

खबर शेयर करें 👉


हल्दूचौड़। 26 जून को कोसी में नहाने के दौरान बहे गंगापुर कबडाल के बच्चीनवाड निवाशी युवक रोहित का शव आज चौथे दिन आखिरकार मिल गया। एसडीआरएफ एनडीआरएफ व स्थानीय लोगों की सहायता से विगत तीन दिनों से चलाये गए अभियान के तहत कोसी नदी में पानी का बहाव तेज होने के चलते युवक को ढूंढने में सफलता नहीं मिल पा रही थी

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-अद्वैत आश्रम मायावती में तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन उमड़े मरीज


मंगलवार को प्रातः चलाये गए अभियान में काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक का शव घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर नदी से बरामद किया है। युवक का शव मिलने के बाद उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है, साथ ही शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119