मौसम विभाग के अनुसार एक जुलाई से भारी बारिश की संभावना
देहरादून । उत्तराखंड में 1 जुलाई से भारी बरसात की संभावनाएं जताई गई है मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 1 जुलाई को राज्य के बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावनाएं हैं। इसके अलावा देहरादून, टिहरी चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गर्जना और आकाशी बिजली चमकने व तेज बौछार पड़ने की भी संभावनाएं जताई गई है।
इसके अलावा 2 जुलाई को रेड अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून, नैनीताल जनपदों में भारी से भारी वर्षा होने की संभावना है जबकि टिहरी, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में भी भारी बरसात की संभावनाएं जताई गई है। इसके अलावा 3 जुलाई को येलो अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने देहरादून नैनीताल पौड़ी टिहरी बागेश्वर अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में किसी किसी स्थान पर भारी वर्षा और सहित तेज गर्जना के साथ आकाशी बिजली चमकने और तेज बौछार पड़ने की संभावना है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी