नहर में मिला अज्ञात नवजात बच्ची का शव, पुलिस जांच में जुटी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत नहर में अज्ञात नवजात लाश मिलने से सनसनी फैल गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस नवजात के शव को कब्जे में लेकर 24 घंटे के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखा है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि जिला पंचायत सदस्य मंडी पुलिस को सूचना दी की गोरापड़ाव हैडागजर नहर में एक अज्ञात नवजात की लाश पड़ी हुई है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कि तो लाश नवजात बच्ची का था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रानीखेत महाविद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत @2047’ कार्यक्रम आयोजित

बताया जा रहा है कि बच्ची पैदा होने पर कलयुगी मां ने बच्ची को नहर में फेंक दिया होगा जिससे उसकी मौत होगी होगी या बिन ब्याही मां ने बच्ची को जन्म दिया होगा, जिसके बाद उसको मरने के लिए नहर में फेंक दिया होगा। मंडी चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कंबोज का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखा गया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले पुलिस जांच कर रही है

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर सांसद अजय भट्ट ने राहुल गांधी को घेरा

संभवत नवजात पानी मे बहकर आई होगी. आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने जा रहे हैं. जो भी लोग दोषी होंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. नवजात की लाश मिलने के बाद आसपास के क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119