ब्रेकिंग अल्मोड़ा…कर्नाटक ने दिया कांग्रेस के जिला प्रवक्ता पद से इस्तीफा
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा-आज जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजीव कर्नाटक ने प्रैस को जारी बयान में बताया कि उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के जिला प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है तथा अपना इस्तीफा जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि विगत कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी द्वारा जिले में कांग्रेस प्रवक्ता के पद पर उन्हें जिम्मेदारी दी गयी थी।इसके लिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी का आभार व्यक्त किया है।
कर्नाटक ने कहा कि उनके द्वारा हमेशा पार्टी,संगठन के लिए ईमानदारी पूर्वक कार्य किया गया है तथा भविष्य में भी एक कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में वे कांग्रेस पार्टी के हित में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अपने व्यक्तिगत कारणों से वे पद का निर्वहन करने में असमर्थ हैं। उन्होंने जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर